{"_id":"620561a78b088d11f25ba930","slug":"no-fund-for-nanda-gaura-scheme-haldwani-news-hld453376185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा गौरा के लिए दोबारा आवेदन करने के बाद भी नहीं मिल लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा गौरा के लिए दोबारा आवेदन करने के बाद भी नहीं मिल लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के उत्थान के लिए बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत वर्ष 2017 की वंचित बालिकाओं ने दिसंबर 2021 में आवेदन पत्र भरे थे। शासन की ओर से योजना से वंचित बालिकाओं को लाभ दिलाने के लिए सरकार ने दोबारा आवेदन पत्र मांगे। आवेदन जमा करने के बाद भी बालिकाओं को योजना का अब तक लाभ नहीं मिल पाया है।
चुनावी माहौल के बीच छात्राओं के लिए यह बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है। सरकार की घोषणा के बाद भी बालिकाओं के खाते में अब तक धनराशि नहीं पहुंच पाई है। नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित बालिकाओं ने दिसंबर में बाल विकास कार्यालय में योजना के लाभ के लिए आवेदन पत्र जमा किए थे, लेकिन अब तक किसी भी बालिका को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सरकार ने इसके लिए अनुपूरक बजट में 49 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी, लेकिन बालिकाओं को इस राशि का लाभ नहीं मिल पाया है।
जिले की सैकड़ों बालिकाएं आवेदन करने के बाद भी लाभ समय पर लाभ न मिलने से हताश हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने बताया कि वर्ष 2017 में वंचित रही बालिकाओं के आवेदन पत्र दिसंबर में जमा कराए गए थे। शासन को पूर्व में इसकी जानकारी भेज दी गई है। चुनाव आचार संहिता के चलते फिलहाल छात्राओं को योजना का लाभ मिल पाया है।