{"_id":"62532896b2c12a3d846f268e","slug":"no-facility-in-haldwani-haldwani-news-hld459077270","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को जनसुविधाओं से कुछ लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को जनसुविधाओं से कुछ लेना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम को जनसुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है। नगर निगम सिर्फ अतिक्रमण तोड़ने पर व्यस्त है। इसके अलावा पॉलीथिन, स्वच्छता फीडबैक अभियान आदि सब ठंडे बस्ते में हैं। उधर, हल्द्वानी का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। इसके बाद भी निगम ने अभी तक प्याऊ लगाने के इंतजाम नहीं किए हैं, जो लगे भी हैं, उसमें से अधिकतर खराब पड़े हैं।
रविवार को अमर उजाला की टीम ने नगर निगम के प्याऊ का जायजा लिया और लोगों से बात की। रिक्शा चालक, बाजार में आने वाली महिलाओं से लेकर लोगों ने बताया कि निगम क्षेत्र में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। बाजार आने पर या तो घर से पानी लेकर आना होता है या बाजार से पानी की बोतल खरीदनी होती है।
टीम ने मंगलपड़ाव, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, मीरामार्ग, टैक्सी स्टैंड, केमू स्टेशन के प्याऊ का जायजा लिया। इसमें से सिर्फ नगर निगम के सामने ही वाटर कूलर चल रहा है। उधर, नगर निगम ने कही भी पानी की व्यवस्था नहीं की थी।
विज्ञापन
दावे जो धरातल पर नहीं उतर सके
हल्द्वानी। नगर निगम ने निगम क्षेत्र में वाटर एटीएम खोलने की बात कही थी। इसके लिए बड़े-बड़े दावे भी किए थे। यहां तक कहा गया कि दिल्ली की तर्ज पर इन वाटर एटीएम में पानी मिलेगा। इस वाटर एटीएम में महिलाओं को नौकरी में रखा जाएगा लेकिन यह योजना धरातल में उतर नहीं सकी।
गर्मी बढ़ रही है, सभी वाटर कूलर को सही कराया जाएगा। साथ ही नए प्याऊ भी लगाए जाएंगे। - पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त