{"_id":"5ed405198ebc3e906f64b7f7","slug":"no-facilities-in-quarantine-centers-in-the-state-rawat-ramnagar-news-hld384746343","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में क्वारंटीन सेंटरों में सुविधाएं नहीं : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में क्वारंटीन सेंटरों में सुविधाएं नहीं : रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सरकार के बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में व्यवस्था नहीं है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में वहां की व्यवस्था चिंताजनक बनी हुई है। यह बात पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेेता रणजीत सिंह रावत ने कही है।
पूर्व विधायक रावत ने कहा कि सरकार के बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में व्यवस्थाएं नहीं हैं। पूर्व में एक क्वारंटीन सेंटर में एक बच्ची की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी ओर कई सेंटरों में क्वारंटीन किए गए लोगों को उचित खाना नहीं मिल रहा है।
उन्होंने सरकार को सलाह दी कि कुछ क्वारंटीन सेंटर उन्हें दिए जाएं, ताकि वह स्थानीय लोगों की मदद से वहां पर भोजन आदि की व्यवस्था सही से कर सकें।
अनलॉक-1 पर कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि सरकार का कहना है कि जो करना है जनता खुद करे और स्वयं आत्मनिर्भर बने। ऐसे में कोरोना के केसों में बेतहाशा वृद्धि की संभावनाएं हैं। रावत ने कहा कि गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति इस समय काफी दयनीय है। इसलिए सरकार बैंकों के माध्यम से लोन व्यवस्था नहीं करके गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसा डालकर मदद करे। क्योंकि गरीब व्यक्ति बैंकों की कागजी कार्यवाही करते करते थक जाता है और इसका सबसे ज्यादा फायदा पूंजीपति लोगों को मिलता है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, मीडिया प्रभारी विनय पडलिया, देवेंद्र चिलवाल, महेंद्र प्रताप बिष्ट, सुमित तिवारी, बाबर खान आदि मौजूद थे।