फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No entry for 14 Dumpers in Kosi River

14 डंपरों के नदी में जाने पर लगाई रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
No entry for 14 Dumpers in Kosi River
रामनगर कठियापुल गेट पर ओवरलोड में पकड़े गए डंपर। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। कठियापुल गेट पर 14 डंपर अवैध रूप से ओवरलोड उपखनिज लेकर जा रहे थे। डीएफओ की टीम ने छापेेमारी करते हुए इन डंपरों को पकड़ लिया है। डीएफओ ने कार्यवाही करते हुए इन डंपरों के अग्रिम आदेशों तक नदी में जाने पर रोक लगा दी है। डीएफओ के अनुसार सभी खनन गेटों पर छापामार कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन

डीएफओ बलवंत सिंह शाही और रामनगर रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने टीम के साथ बुधवार की सुबह कठियापुल गेट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को 14 डंपर रवन्ने से अधिक उपखनिज मिला। ओवरलोड उपखनिज मिलने पर डीएफओ ने नाराजगी जताई। डीएफओ के निर्देश पर सभी डंपरों की सूची तैयार की गई और सभी को अग्रिम आदेशों तक कोसी नदी में जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डीएफओ के अनुसार लगातार अवैध खनन और ओवरलोड की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर टीम बनाकर बुधवार को छापामार कार्यवाही की गई। इसी तरह की कार्यवाही कालूसिद्ध, खड़ंजा, बंजारी प्रथम व द्वितीय गेट पर किया जाएगा। अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर डीएफओ की छापेमार कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार अवैध खनन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed