{"_id":"5e18cd598ebc3e881633964a","slug":"no-electricity-even-after-50-hours-in-sherwood-and-silverton-area-nainital-news-hld3690771152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरवुड और सिल्वरटन क्षेत्र में 50 घंटे बाद भी बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरवुड और सिल्वरटन क्षेत्र में 50 घंटे बाद भी बिजली नहीं
विज्ञापन
नैनीताल में शुक्रवार को मार्गों से बर्फ को हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बर्फबारी के बाद ऊर्जा निगम की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। सरोवर नगरी के शेरवुड और सिल्वरटन होटल परिसर क्षेत्र के आसपास 50 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हुई है। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद चार बजे के करीब विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।
बता दें कि बुधवार रात हुए हिमपात के बाद विद्युत लाइनों के टूटने और पोलों के उखड़ने से नैनीताल समेत आसपास के कई गांवों में बिजली गुल हो गई थी। ऊर्जा निगम के कर्मी दिक्कत दुरुस्त करने में लग गए थे। कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात नौ बजे और स्टोनले समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम पांच बजे बिजली आई। नगर के शेरवुड और सिल्वरटन होटल क्षेत्र के आसपास खबर लिखे जाने तक बिजली सप्लाई ठप थी।
इधर बर्फबारी के बाद से लोक निर्माण विभाग की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोनिवि के अधिकारी और कर्मचारी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को जेसीबी से बर्फ हटाते नजर आए। लोनिवि की गैंग भी जगह जगह सड़कों पर चूना और नमक डालती दिखी।
विज्ञापन
विद्युत लाइनें पेड़ गिरने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, इस कारण शेरवुड और सिल्वरटन होटल क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
-मोहम्मद उस्मान, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम