फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nirvana's Holi singing created a buzz in Sabha Bhawan

Nainital News: सभा भवन में निर्वाण की होली गायकी की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nirvana's Holi singing created a buzz in Sabha Bhawan
नैनीताल। शहर की प्राचीन धार्मिक संस्था राम सेवक सभा के आयोजन में पौष माह के प्रथम रविवार को होली गायन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान होल्यारों ने निर्वाण की होली गाकर माहौल को होली के रागों से सराबोर किया। राम सेवक सभा भवन में गणेश, शिव तथा राम दरबार के पूजन के साथ आयोजन की शुरुआत की गई। इसके बाद विधायक सरिता आर्या, पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल, सभा अध्यक्ष मनोज साह समेत पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद कलाकारों ने निर्वाण की होली गायकी प्रस्तुत की। होलियारों ने भव भंजन गुण गाऊं.., सब सखियन में राधा.., मैया के मंदिरवा में.., शिव शंकर को ध्यान.., अपने राम को मनाऊं.. आदि होलियां गाई। प्रसिद्ध होल्यार मनोज पांडे, नरेश चम्याल, सतीश पांडे, अजय कुमार, रक्षित साह, नवीन बेगाना, गिरीश भट्ट ने होली गायन किया। इस मौके पर सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, जहूर आलम, मुकेश जोशी, जगदीश बवाड़ी, देवेंद्र लाल साह, बिमल चौधरी, प्रो.ललित तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed