फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ninth convocation of Uttarakhand Open University held today in haldwani

UOU Convocation: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

Sat, 04 Jan 2025 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह है। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) पहुंचे। राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Ninth convocation of Uttarakhand Open University held today in haldwani
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) पहुंचे। राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 20 शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 2 शिक्षार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 13 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। तीन शिक्षार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2023-24 शैक्षिक सत्र के विभिन्न शाखाओं के 17088 शिक्षार्थियों को स्नातक एवं स्नात्कोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने उड़ान पुस्तक का विमोचन किया। इसके साथ ही डॉ हेमचन्द्र को मानद उपाधि से सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा 17088 लोगों की उपाधि का डीजी लॉकर से शुभारंभ किया गया। 
विज्ञापन


राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह केवल एक दीक्षांत समारोह कार्यक्रम नहीं है, यह एक ज्ञान, परिश्रम और साधना प्राप्त सभी उपलब्धियों का उत्सव है। यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह राष्ट्र के भविष्य को सशक्त करने की दिशा मे एक ठोस कदम है। उत्तराखंड सिल्वर जुबली वर्ष मना रहा है इस नए साल में हमने नये संकल्प लेने है जिससे प्रदेश एवं राष्ट्र की उन्नति हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज यहां उपाधि प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है, यह दर्शाता है कि सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प की सिद्धि के रूप में परिलक्षित हो रही है। उन्होंने कहा बेटियां आज जिस तरह से मुकाम हासिल कर रही है जल्द ही भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो रहा है और यह मुकाम जरूर हासिल होगा।
 
राज्यपाल ने विवि की सराहना करके हुए कहा कि विवि दिव्यांगजनों के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय शिक्षकों को तैयार कर रहा है। विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या निरंतर बढ़ना इस बात को बताता है कि विश्वविद्यालय के प्रति छात्रों का निरंतर भरोसा बढ़ रहा है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कई पाठ्यक्रमों का निर्माण भी किया है। इन पाठ्यक्रमों में उत्तराखंड राज्य की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक व साहित्यिक विरासत को छात्र पढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय ने राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हर क्षेत्र में पहल की है।


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह में शिक्षा सत्र 2023-24 के 17101 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से इस बार एचएन बहुगुणा मेडिकल काॅलेज के पूर्व कुलपति डाॅ. हेम चंद्र को डी लिट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed