{"_id":"69a1f052444b0fdd0305b56d","slug":"nine-women-and-a-youth-injured-in-an-auto-rickshaw-collision-kitchha-news-c-242-1-shld1013-137809-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ऑटो और बाइक की टक्कर में नौ महिलाओं सहित एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ऑटो और बाइक की टक्कर में नौ महिलाओं सहित एक युवक घायल
Sat, 28 Feb 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। शुक्रवार की सुबह किच्छा बाईपास पर एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत से खलबली मच गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और ड्यूटी पर जा रही नौ महिलाएं घायल हो गई हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी के शेरगढ़ से महिलाओं को कंपनी ले जा रहा एक ऑटो मंडी के पास बाईपास कट से गुजर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी के डॉक्टर जीबी पंगरिया ने बताया कि घायलों में शिवानी, नन्हीदेवी, बाइक सवार अंशू और उनकी माता संतोष की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं बालमती, आशा, शन्नो, लक्ष्मी, कीर्ति और अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले कट बंद किया जाए
व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा ने प्रशासन से इस कट को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आंबेडकर चौराहे को बंद करके इस कट को खुलवाया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, क्योंकि पहले आंबेडकर चौक पर पुलिस तैनात रहती थी। कट खुलने के बाद अब पुलिस नदारद रहती है। उन्होंने ऑटो में निर्धारित सवारियों से अधिक सवारियां बैठाने पर भी पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाए। कहा कि पुलभट्टा थाने के सामने से ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरकर लाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
कट बंद करने को एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा
आंबेडकर चौक को बड़ा करने के लिए एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा। इस चौराहे पर आए दिन जाम होने के कारण बंद करके आगे कट खोला गया था। कट को बंद करने के लिए इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। -भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ