फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine roads were closed due to debris, one house was damaged

Nainital News: मलबा आने से नौ मार्ग बंद, एक मकान क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nine roads were closed due to debris, one house was damaged
नैनीताल काठगोदाम रोड पर रूसी के समीप सड़क पर उभरे गड्ढे और बिखरी रेत- संवाद
नैनीताल/गरमपानी। मूसलाधार बारिश से मलबा आने के कारण जिले का एक राज्य और आठ ग्रामीण मार्ग बंद है। शहर में 24 घंटे में 29 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात से जारी तेज बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार सुबह भी जारी रहा। करीब दो बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। जिला आपदा केंद्र के मुताबिक बारिश से गर्जिया-बेतालघाट राज्यमार्ग, सिमलखेत-़डोल, रातीघाट-बुधलाकोट, ढोलीगांव-धेना मोटर मार्ग, सैनिटोरियम-सिरोड़ी, देवीपुरा-सौड़, लक्ष्मीखान-नथुवाखान, मोरनौला-भीड़ापानी और सूखा घोड़िया टापू ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इन मार्गों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात की गई है। नैनीझील का जलस्तर 80 फीट चार इंच बना हुआ है। बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह मूसलाधार बारिश से देवीधूरा-बसानी रोड पर पापड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए। सड़क बंद होते ही वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना पर विभाग ने जेसीबी मौके पर भेजी। पीएमजीएसवाई के जेई सुंदर रावत ने बताया कि सड़क वाहनों के लिए खोल दी गई है। उधर, बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा के सकदीना में बुधवार की शाम बारिश से आनंद बल्लभ के आवासीय मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भवन के क्षतिग्रस्त होने से पहले ही आनंद अपने परिजनों के साथ भाई के घर शिफ्ट हो गए थे। पटवारी कमल जोशी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed