फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine people found corona infected in Nainital

नैनीताल में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nine people found corona infected in Nainital
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नगर में एक बार फिर से नौ लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को बीडी पांडे अस्पताल में फ्लू क्लिनिक में रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के बाद तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। संक्रमितों में एक पुलिस लाइन का 29 वर्षीय युवक, एक 52 वर्षीय लोनिवि कर्मचारी और मल्लीताल बेकरी कंपाउंड का 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा टीआरसी क्वारंटीन सेंटर से सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। इनमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक 23 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन के 24 वर्षीय, 40 वर्षीय दो व्यक्ति और एक रामपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति है। संक्रमितों के संपर्क में आए मल्लीताल के 35 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो 15 जुलाई से क्वारंटीन सेंटर में थे। बीडी पांडे के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आए छह लोगों को बारापत्थर कोविड केयर सेंटर भेजा है। लोनिवि कर्मचारी के संपर्क में आए 40 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed