फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine hours of electricity failure

ग्रामीण क्षेत्र में नौ घंटे गुल रही बिजली

Mon, 20 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 20 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

कमलुवागांजा से निकलने वाली 33 केवी लाइन और 11 केवी लाइन पर पेड़ की टहनी काटने के लिए चार दिन तक लगातार शटडाउन लिया गया, लेकिन एक भी दिन शटडाउन निर्धारित समयावधि में वापस नहीं हुआ। रविवार को तो हद ही हो गई, ग्रामीण क्षेत्र में नौ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन


लाइनों पर आ रही टहनी और यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाने के लिए विभाग ने चार दिनों के शटडाउन का रोस्टर जारी किया था। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती होनी थी, लेकिन एक दिन भी निर्धारित समयावधि में शटडाउन वापस नहीं हुआ। अधिकारी तर्क देते रहे कि 25 से 30 पेड़ काटने थे, इसलिए समय अधिक लग गया। पेड़ न काटने के स्थिति में आंधी पर बिजली सप्लाई ज्यादा समय के लिए ठप हो सकती थी। रविवार को तो सुबह दस बजते ही बिजली गुल हो गई और शाम को लगभग शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


विभागीय कर्मियों का तर्क था कि ओवरलोड के कारण फीडर ट्रिप होने के कारण सप्लाई बाधित हो रही थी। शटडाउन के कारण दमुवाढूंगा, लालडांठ रोड, फतेहपुर, नारायण नगर, ऊंचापुल, कमलुवागांजा, भट्ट कालोनी, शिव पार्वती विहार, लामाचौड़ आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इस संबंध में बात करने के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद और एसडीओ एचडी पुनेठा को फोन मिलाया मगर दोनों में से किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed