फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine arrested with smack, hashish and liquor

Nainital News: स्मैक, चरस और शराब के साथ नौ गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nine arrested with smack, hashish and liquor
हल्द्वानी/चोरगलिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नौ लोगों को स्मैक, चरस और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े अनूप जायसवाल से 1104 देसी और अंग्रेजी शराब के 42 पौव्वे बरामद हुए। वहीं मंडी चौकी पुलिस ने बनभूलपुरा निवासी मुन्ना लाल को गिरफ्तार कर देसी शराब के 546 पौव्वे पकड़े हैं। बनभूलपुरा पुलिस ने राजपुरा निवासी बुद्ध वाल्मीकि से देसी शराब के 96 पौव्वे बरामद किए हैं। गांधीनगर वार्ड 27 निवासी सोनू सागर से 22.30 ग्राम स्मैक पकड़ी है। चोरगलिया पुलिस ने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रामपुर रोड स्थित मानपुरा निवासी किशन कश्यप से 200 ग्राम, पीलीभीत निवासी सुमित गंगवार से 300 ग्राम चरस पकड़ी। वहीं मुखानी पुलिस ने बबियाड़ मुक्तेश्वर निवासी गणेश पोखरिया को 96 पौव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इधर भीमताल पुलिस ने सांगुड़ी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 96 पौव्वे देसी शराब जब्त की। साथ ही कालाढूंगी पुलिस के हत्थे चढ़े गोबरा बाजपुर निवासी बिट्टू सिंह से 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। सभी नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed