फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NIH, IIT Roorkee will find ways to save Naini lake

Nainital News: एनआईएच, आईआईटी रुड़की खोजेंगे नैनीझील को बचाने के उपाय, सिंचाई विभाग ने किया था संपर्क

Fri, 04 Apr 2025 01:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

नैनीझील के संरक्षण के लिए सिंचाई विभाग ने वैज्ञानिक तरीके से सिल्ट (गाद) निकालने के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग ने आईआईटी रुड़की और एनआईएच से संपर्क किया है। 

विज्ञापन
NIH, IIT Roorkee will find ways to save Naini lake
नैनीझील।

विस्तार

नैनीझील के संरक्षण के लिए सिंचाई विभाग ने वैज्ञानिक तरीके से सिल्ट (गाद) निकालने के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने आईआईटी रुड़की और एनआईएच से संपर्क किया है। दोनों संस्थाएं यह जांच करेंगी कि झील में कहां कितनी सील्ट जमी है और कौन से स्रोत बंद हो चुके हैं। दोनों संस्थाएं सिल्ट निस्तारण की डीपीआर तैयार करेंगी।

विज्ञापन


इस वर्ष बारिश और बर्फबारी कम होने से झील का जलस्तर बीते चार वर्षों में सबसे कम हो गया है। झील की भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रशासन की ओर से पहल हो रही है। झील के प्राकृतिक जलस्रोतों को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (एनआईएच) और आईआईटी रुड़की से संपर्क किया है। विशेषज्ञता वाली एजेंसियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट के तहत यह पहल की जा रही है। दोनों संस्थाएं नैनीझील का अध्ययन कर डीपीआर तैयार करेंगी। जलस्तर को देखते हुए इसी माह तात्कालिक व्यवस्था के तहत मैनुअल सिल्ट हटाई जाएगी।
विज्ञापन


नौ वर्ष पूर्व निकाली थी सिल्ट
लोनिवि अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2015-16 में सिल्ट निकाली गई थी। इसके बाद वर्ष 2017 में झील से संबंधित कार्य का जिम्मा सिंचाई विभाग के पास आ गया। तब से अब तक सिंचाई विभाग की ओर से सिल्ट नहीं निकाली गई। तत्काल सफाई के लिए जलस्तर नीचे आने पर इसी माह नालों के मुहानों पर बने डेल्टा को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से एनआईएच व रुड़़की समेत अन्य विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है। दीर्घकालिक योजना करोड़ों से बनेगी। अप्रैल में तात्कालिक राहत के तहत मैनुअल सिल्ट हटाई जाएगी।
एमके खरे, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed