फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Niglat falls into ditch near the car, two dead, three injured

निगलाट के पास कार खाई में गिरी, दो मरे तीन घायल

Fri, 29 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Niglat falls into ditch near the car, two dead, three injured

 भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बृहस्पतिवार सुबह दस बजे के करीब निगलाट के समीप विक्ड कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


 घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खैरना भेजा गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के घायल और मृतक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित काजीटोला क्षेत्र के रहने वाले हैं। उक्त लोग अल्मोड़ा में वर पक्ष के यहां रिश्ते की बात करने जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद से अल्मोड़ा की ओर जा रही विक्ड कार संख्या यूपी 21 बी-7534 जैसे ही निगलाट के पास पहुंची कार अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोगों के अलावा कोश्या कुटौली के एसडीएम दयानंद सरस्वती, भवाली के सीओ महेशानंद गहलोत, एसएसआई डीएल वर्मा समेत पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया लेकिन तब तक हादसे में गंभीर रूप से घायल अमीना (38) पत्नी अरशद अली और मुजाहिद अली (58) पुत्र माजिद हुसैन की मौत हो चुकी थी।

हादसे में कार में सवार अरशद अली (48) पुत्र माजिद हुसैन, रुश्दा परवीन (50) पत्नी मुसाजिद अली और कार चालक असलम (35) पुत्र रईस अहमद सभी निवासी काजीटोला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश घायल हो गए।

 घायलों को 108 और निजी वाहनों से सीएचसी भवाली पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक उक्त सभी लोग अल्मोड़ा में वर पक्ष के लोगों के यहां रिश्ते की बात करने जा रहे थे।

 कार हादसे की सूचना मिलने पर भवाली से खैरना की ओर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने सूचना देने के बाद भी आपातकालीन वाहन 108 के समय पर दुर्घटनास्थल पर न पहुंचने पर रोष जताया।


 भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के समीप जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई बार उक्त स्थान पर सड़क किनारे मजबूत पैराफिट बनवाने की मांग करते रहे हैं लेकिन आज तक पैराफिट नहीं बनाए गए। यदि पैराफिट बना दिए जाएं तो हादसों को टाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed