{"_id":"5771844b4f1c1bc77379bd68","slug":"nibaunga-responsibility-to-lead-the-assembly-polls-khanduri","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव की कमान सौंपी तो निभाऊंगा जिम्मेदारी:खंडूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव की कमान सौंपी तो निभाऊंगा जिम्मेदारी:खंडूरी
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
पाषाण देवी मंदिर में पूजा करते पूवऱ्र्व सीएम खंडूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद भुवन चंद्र खंडूरी ने सोमवार को मां पाषाण देवी मंदिर व मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संक्षिप्त वार्ता में कहा कि वर्तमान में जिस तरीके से उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है वह बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर आला कमान विधान सभा 2017 के चुनाव का नेतृत्व उनके हाथों में सौंपेगा तो वह पूरी जिम्मेदारी से इसे निभाएंगे।
खंडूरी ने कहा कि वर्तमान में पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बोले कि वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत ने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि रावत सरकार खनन व शराब माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है। अपराधों का ग्राफ एकाएक बढ़ गया है। आए दिन लूट व डकैती की घटनाएं होना आम बात हो गयी है।
उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बताया। एक सवाल के जवाब में खंडूरी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। नैनीताल के मंदिरों में पूजा अर्चना के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह शादी के बाद से जब भी नैनीताल आते हैं व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी मंदिरों में पूजा अर्चना जरूर करते हैं। मां नयना देवी व पाषाण देवी की उन पर बड़ी कृपा रही है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह रावत, रितु आदि मौजूद थे।