{"_id":"5781d1f54f1c1b6f0c7fd8bb","slug":"nh-padli-closed-again-many-vehicles-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाडली में फिर बंद हुआ एनएच, कई वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाडली में फिर बंद हुआ एनएच, कई वाहन फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
एनएच जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार की शाम पाडली के पास मलबा आने से बंद हो गया। इसके चलते एनएच में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से किसी तरह सड़क से मलबा हटाकर एनएच में फंसे वाहनों को निकलवाया। जिसके चलते डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक एनएच में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब अचानक पाडली की पहाड़ी से पत्थर और मलबा एनएच में गिरने लगा और देखते ही देखते एनएच में मलबे का ढेर लग गया। इसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना मिलने पर कोश्या कुटौली के उपजिलाधिकारी व एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक एनएच में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर पड़े मलबे को हटवाने का काम शुरू कराया और लगभग डेढ़ घंटे बाद मलबे को पूरी तरह हटा लिया गया।
रोड साफ होने के बाद यातायात सुचारू हुआ तो अधिकारियों ने पुलिस की मदद से सड़क के दोनों ओर फंसे वाहनों को निकलवाया।
कोश्या कुटौली के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पहाड़ियों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए एनएच में शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रात में एनएच से आने जाने वाले वाहन वाया क्वारब रामगढ़ होते हुए गुजरेंगे। ब्यूरो