फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Newlywed's death under suspicious circumstances, accused of murder

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Newlywed's death under suspicious circumstances, accused of murder
मृतका नेहा की फाईल फोटो - फोटो : KITCHHA
किच्छा। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौलीकलां में सोमवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के ग्राम गुना बिहारीपुर थाना देवरनिया निवासी नबी अहमद की छह बेटियों में से दूसरे नंबर की नेहा (20) की दिसंबर 2021 में किच्छा के सिरौली गांव निवासी अबरार के साथ शादी हुई थी। नेहा के पिता नबी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अबरार घर पर ही सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अबरार और उसका परिवार उनकी बेटी को कम दहेज लाने पर उसे प्रताड़ित करता था। इस पर उन्होंने उसके ताऊ से शिकायत की लेकिन वह भी अबरार की तारीफ करने लगे। इसके चलते मई के पहले सप्ताह में नेहा मायके आ गई थी। इस मामले में देवरनिया के जाम बाजार बहेड़ी पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत में भी दहेज में दो लाख रुपये नकद और स्विफ्ट कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने अपनी गरीबी का वास्ता दिया तो पंचायत में तय हुआ कि अबरार नेहा को बुलाने आएगा। इसके बाद सोमवार को अबरार अपने ताऊ के लड़के अजाउल के साथ कार से आया और नेहा को ले गया।
नबी अहमद ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें फोन आया और बताया कि आपकी लड़की की तबियत बहुत खराब है आप लोग जल्द आ जाओ। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल रात को ही पहुंच गए। बताया कि वहां नेहा खून से लथपथ मृत पड़ी थी और वहां पुलिस कर्मी मौजूद थे।

आरोप लगाया कि नेहा के पति अबरार अहमद, ससुर मो. अहमद, सास गुडिया, ससुर के भाई मौलाना शफीक और उसके पुत्र अजाउल, ननदोई एहसान ने दहेज के लिए हत्या कर दी।
इस मामले में पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed