फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Newly elected Mayor Gajraj Singh Bisht and 60 councilors will take oath of secrecy in ramlila ground Haldwani

Haldwani: आज कामकाज संभालेगी शहर की सरकार, चुनौतियों की भी है भरमार; शपथ ग्रहण समारोह आज

Fri, 07 Feb 2025 11:46 AM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडेय, अमर उजाला
चंद्रेश पांडेय, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:46 AM IST
सार

Nikay Chunav: नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों की निगाहें शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई थीं। बृहस्पतिवार को यह इंतजार उस वक्त खत्म हो गया जब शासन ने सात फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने संबंधी आदेश जारी किए गए।
 

विज्ञापन
Newly elected Mayor Gajraj Singh Bisht and 60 councilors will take oath of secrecy in ramlila ground Haldwani
हल्द्वानी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के 13 दिन बाद आज शुक्रवार को शहर की सरकार कामकाज संभालेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार के सामने कुमाऊं के सबसे बड़े महानगर में कई बड़ी समस्याएं हैं। इनसे पार पाना छोटी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले साल 23 जनवरी को राज्य भर में हुए निकाय चुनाव के 25 जनवरी को परिणाम घोषित हुए थे। उसके बाद से ही नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों की निगाहें शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई थीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह इंतजार उस वक्त खत्म हो गया जब शासन ने सात फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने संबंधी आदेश जारी किए गए। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही अब लोगों को नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों से शहर और वार्ड की समस्याओं को हल कराने की उम्मीदें भी तेज हो गई हैं। अमर उजाला नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का ध्यान शहर की उन प्रमुख समस्याओं की ओर कर रहा है जिनका समाधान होने पर उसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।
विज्ञापन


ये है प्रमुख समस्याएं
यातायात व्यवस्था : हल्द्वानी शहर में पहाड़ के अलावा मैदान से भी लोग खरीददारी करने के साथ-साथ इलाज के लिए आते हैं। यातायात व्यवस्था चाकचौबंद न होने के कारण कई बार लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। पर्यटक सीजन के दौरान यातायात की स्थिति और भी खराब हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण : अतिक्रमण शहर की एक बड़ी समस्या है। सड़कों और बाजारों के अलावा यहां कई जगह नगर निगम की जमीन और मकानों के आगे भी अतिक्रमण है।

जलभराव : शहर के गैरवैशाली क्षेत्र की कालोनियां, दमुवादूंगा, गौजाजाली, तल्ली हल्द्वानी व पीलीकोठी के अलावा शहर के कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव होता है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है। इन क्षेत्रों को जलभराव से मुक्ति दिलाने भी चुनौती है।

ट्रंचिंग ग्राउंड : शहर से हर रोज निकलने वाले कूड़े को नगर निगम गौलापार रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में पहुंचाता है। वहां इतना कूड़ा जमा हो गया है कि पहाड़ खड़ा हो गया है। इससे गौलापार और गौजाजाली के लोगों को खासी दिक्कतों से जूझना होता है।

खराब सड़कें : शहर की अधिकांश आंतरिक सड़कों के रखरखाव का जिम्मा नगर निगम का है। हाल के वर्षों में कॉलोनियों की सड़कों को कभी पेयजल लाइन बिछाने तो कभी केबल बिछाने के लिए खोदा जाता रहा है। कुछ सड़कें तो बना दी गई हैं लेकिन अभी भी कई कॉलोनियों की सड़कों में खोदे गए गड्ढों को भरा नहीं गया है। सफाई व्यवस्था : शहर के बाजार क्षेत्र में तो नियमित रूप से सफाई होती है लेकिन दूर दराज के वार्डों में आज भी कई जगह गंदगी के ढेर नजर आते हैं। दूर दराज के वार्डों में सफाई व्यवस्था को चाकचौबंद बनाना भी छोटी सरकार के लिए चुनौती होगी।

निराश्रित पशु : सड़कों से लेकर वार्डों तक घूमने वाले निराश्रित पशु शहर की एक बड़ी समस्या है। मुख्य सड़कों पर यह मवेशी कई बार हादसों का कारण भी बनते रहे हैं वहीं समय समय पर काश्तकारों की फसलें भी चौपट करते रहते हैं। मौजूदा समय में गोशालाओं में निराश्रित मवेशियों के लिए जगह नहीं है। ऐसे में इन मवेशियों से पार पाना भी छोटी सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

रामलीला मैदान में दोपहर एक बजे होगा कार्यक्रम
नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट और 60 पार्षद शुक्रवार दोपहर एक बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। नगर निगम की ओर से शपथ ग्रहण समारोह के लिए नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार देर रात तक तैयारियां की जाती रहीं।


नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि समारोह रामलीला मैदान में होगा। वहां टेंट लगाने, मुख्य मंच तैयार करने और उसकी सजावट से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह तक सभी तैयारियां पूरी करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि आयुक्त दीपक रावत मेयर गजराज सिंह बिष्ट को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सांसद, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्षों समेत कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह के बाद नवगठित नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता मेयर गजराज सिंह बिष्ट करेंगे। अध्यक्ष की अनुमति के बाद बैठक में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे। 

विकसित हल्द्वानी-सुरक्षित हल्द्वानी पहली प्राथमिकता : गजराज
गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि मेयर का कार्यभार संभालने के साथ उनकी पहली प्राथमिकता विकसित हल्द्वानी-सुरक्षित हल्द्वानी होगी। कहा, हल्द्वानी का समुचित विकास करने व जनसमस्याएं हल कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर में रहने वाले और यहां आने वाले लोग सुरक्षित हों, इस दिशा में भी प्राथमिकता से काम होंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed