{"_id":"6b07c94c378f55bfcd02dab4","slug":"new-ssp-arpan-yaduvanshi-will-take-forward-the-war-against-drugs-in-nainital-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: नशे के खिलाफ जंग को आगे बढ़ाएंगे नए एसएसपी अर्पण यदुवंशी, ये होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: नशे के खिलाफ जंग को आगे बढ़ाएंगे नए एसएसपी अर्पण यदुवंशी, ये होगी चुनौती
Thu, 26 Nov 2026 11:23 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:23 AM IST
सार
नैनीताल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम अब नए एसएसपी अर्पण यदुवंशी आगे बढ़ाएंगे। पूर्व एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के करीब 13 महीने के कार्यकाल में नशे के नेटवर्क पर बड़ा अभियान चला था।
विज्ञापन
नए कप्तान अर्पण यदुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
नैनीताल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को अब नए कप्तान अर्पण यदुवंशी को आगे बढ़ाना होगा। करीब 13 महीने तक एसएसपी रहे डॉ. मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में नशे के नेटवर्क पर काम हुआ।
नवंबर 2026 तक करीब 100 तस्करों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में चरस, स्मैक, नशीली गोलियां व इंजेक्शन की बरामदगी के बाद अब नए एसएसपी के सामने इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की चुनौती होगी। शासन ने बुधवार को डॉ. मंजूनाथ टीसी का तबादला कर उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया है।
विज्ञापन
