{"_id":"5e348db38ebc3e4ada3f0bb3","slug":"new-drinking-water-scheme-approved-in-kaladhungi-haldwani-news-hld3717137151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाढूंगी में नई पेयजल योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाढूंगी में नई पेयजल योजना मंजूर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। कालाढूंगी नगर के लिए शासन ने नई पेयजल योजना को मंजूरी दी है। 72.04 लाख रुपये की लागत की योजना के लिए 28.82 लाख रुपये की पहली किश्त जलसंस्थान को दी गई है। जलसंस्थान निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया करने जा रहा है।
पूर्व में पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। तब नगर पंचायत को योजना निर्माण कराना था। नगर पंचायत ने ठेकेदार से अनुबंध किया लेकिन ठेकेदार असफल हो गया और काम बीच में ही छोड़ दिया। बीते साल मुख्यमंत्री के कालाढूंगी आने पर विधायक बंशीधर भगत ने अधूरी पड़ी पेयजल योजना को मंजूरी दिलाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जलसंस्थान ने योजना का प्रस्ताव तैयार किया।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि कालाढूंगाी के वार्ड एक से सात की पेयजल योजना 1970-71 की है। पुरानी, जीर्णशीर्ण होने और जन दबाव के चलते क्षेत्रवासियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। वर्तमान में योजना में 660 एमएलडी पानी उपलब्ध है। नई योजना बनने के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 1484 एमएलडी हो जाएगी। मौजूदा आबादी 10790 है। इतनी आबादी के लिए 1.484 एमएलडी क्षमता की योजना बनाई जानी जरूरी है। पहली किश्त मिल चुकी है और जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद