{"_id":"60e1f6af8ebc3ec75e6189e8","slug":"new-bus-from-almora-to-deahradun-haldwani-news-hld430050254","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद रोडवेज की अल्मोड़ा-देहरादून सेवा फिर हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद रोडवेज की अल्मोड़ा-देहरादून सेवा फिर हुई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दो माह बाद रोडवेज डिपो की हल्द्वानी-देहरादून सेवा फिर से शुरू हो गई है। इससे देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
कोविड कर्फ्यू के चलते रोडवेज की बसें राज्य की सीमा तक ही संचालित हो रही थीं। इससे अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों से देहरादून जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
रोडवेज डिपो की हल्द्वानी-देहरादून सेवा का संचालन कोविड कर्फ्यू में मई से बंद हो गया था। देहरादून को बस न चलने के कारण अल्मोड़ा और इसके आसपास के इलाकों के लोगों को देहरादून आने जाने के लिए परेशानी हो रही थी।
रोडवेज की बसें राज्य की सीमा तक ही संचालित हो रही थी। करीब दो माह के बाद रविवार से रोडवेज की हल्द्वानी-देहरादून सेवा का संचालन फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन से यह बस छह बजे देहरादून के लिए रवाना हुई। कई दिनों बाद देहरादून के लिए बस चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
इधर, रोडवेज के स्टेशन प्रभारी उमेश भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा से देहरादून के लिए बस संचालित करने का आदेश डिपो में पहुंच चुका है। आदेश मिलते ही डिपो ने देहरादून के लिए रविवार से बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।
केमू की 34 बसों का संचालन रहा ठप
अल्मोड़ा। रविवार को रोडवेज की नौ, केमू की 34 बसों के पहिये थमे रहे। रोडवेज की श्रीनगर, बागेश्वर-देहरादून वाया ग्वालदम, हरिद्वार की बस जसपुर, लमगड़ा-दिल्ली की बस रुद्रपुर, गुरुग्राम की बस रुद्रपुर, चंडीगढ़ की बस जसपुर तक गई।
चार अन्य सेवाएं भी संचालित हुईं। नौ सेवाओं के पहिये थमे रहे। केमू की तीन बसें हल्द्वानी, तीन बसें बागेश्वर वाया ताकुला, दो बसें बागेश्वर वाया गरुड़, मिर्थी, पिथौरागढ़ सेवाएं संचालित हुईं जबकि 34 सेवाएं ठप रहीं।