फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Netaji Zindabad 'He went to Congress

 ‘नेताजी जिंदाबाद’ के लिए भिड़े कांग्रेसी 

Thu, 19 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Thu, 19 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले का श्रेय लेने की होड़ में कांग्रेस के दो गुट भिड़ गए। अपने नेता के पक्ष में नारे लगाने को लेकर खूब बवाल हुआ। एक गुट ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव शराफत खान के घर पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में शराफत, उनका भाई (रिसर्च स्कालर) और पड़ोसी लहूलुहान हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद बेस अस्पताल में घायलों को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को अस्पताल से खदेड़ा। इधर अब्दुल मतीन सिद्दीकी पक्ष के भी तीन लोगों ने मेडिकल कराया है। घटना के चलते क्षेत्र में तनाव है। 

बेस अस्पताल में इलाज के लिए आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव शराफत खान ने बताया कि उनकी संस्था एबीसी फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका वित्तमंत्री की तरफ से दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद क्षेत्र के लोग उन्हें सम्मानित करना चाहते थे। इस कार्यक्रम में दर्जा मंत्री सुहेल सिद्दीकी को मुख्य अतिथि बनाया गया था। शराफत का आरोप है कि दर्जा मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी के समर्थक श्रेय लेने के लिए जुलूस निकालने लगे। वे मतीन सिद्दीकी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। शराफत ने उनसे वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक पक्ष ने शराफत के घर पर हमला कर दिया। हमले में शराफत , उनके छोटे भाई  मोअज्जम खान, पड़ोसी वसीम घायल हो गए। आरोप है कि बीच बचाव करने पर शराफत की पत्नी इमराना और मोअज्जम की पत्नी रोमाना से दुर्व्यवहार किया गया। घटना के बाद शराफत के समर्थक भी हमला करने के लिए जाने लगे लेकिन शराफत ने रोक लिया। घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया। बेस के बाद वे इलाज के लिए एसटीएच ले जाए गए। शराफत ने अस्पताल में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी से सुरक्षा की गुहार लगायी और आरोप लगाया कि हमलावर पहले भी आपराधिक घटना कर चुके हैं।  इधर अब्दुल मतीन के दोनों पुत्र जुबेर, सुमेर और सईद अनवर ने भी एसटीएच में मेडिकल मुआयना कराया है। मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने एसटीएच जाकर घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed