फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Net testing stopped blood tests in STH

Nainital News: एसटीएच में नेट टेस्टिंग से खून की जांच बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Net testing stopped blood tests in STH
हल्द्वानी। एसटीएच में खून की नेट टेस्टिंग जांच बंद हो गई है। यहां रक्त जांच की सबसे उन्नत तकनीक है। विशेष रूप से हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, एचआईवी के लिए रक्त में न्यूक्लिक एसिड की उपस्थिति का पता लगाने में मदद करती है। जिस मशीन की मदद से नेट टेस्टिंग होती है, उसे स्थापित किए केवल दो वर्ष हुए हैं।
विज्ञापन


न्यूक्लिक एसिड टेस्ट यानी नेट टेस्टिंग से रक्त के अंदर दो दिन पुराने संक्रमण का भी पता चलता है। इससे उन्नत तकनीक अब तक नहीं है। मरीज को रक्त चढ़ाने में कई बार संक्रमण का खतरा रहता है इससे बचने और पता लगाने के लिए रक्त की स्क्रीनिंग के लिए नेट टेस्टिंग की प्रक्रिया अपनाई जाती है। सुशीला तिवारी अस्पताल में दो साल पहले एक कंपनी की ओर से स्थापित मशीन का एनएचएम से अनुबंध पांच साल तक का है लेकिन अचानक जांच बंद कर दी गई है। इस मशीन से अब तक संक्रमित खून के 320 से अधिक मामले पकड़ में आ चुके हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि अंग प्रत्यर्पण में भी उन्नत तकनीक का फायदा मिलता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सलोनी उपाध्याय ने बताया कि इस बारे में प्राचार्य को सूचना दे दी गई है। इधर प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एनएचएम की ओर से निर्देश के बाद फिलहाल नेट टेस्टिंग अस्थायी रूप से बंद हुई है। आगे का फैसला केंद्र स्तर का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed