फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepali teenager dies under suspicious circumstances

नेपाली किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:07 AM IST
विज्ञापन
Nepali teenager dies under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक।
ज्योलीकोट (नैनीताल)। क्षेत्र की ग्राम सभा चोपड़ा में नेपाली मूल की किशोरी की बृहस्पतिवार को घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चोपड़ा में एक बालिका ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी इंचार्ज जेएस संधू पुलिसकर्मियों गोविंद उप्रेती, भूपेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उससे पूर्व ही लोगों ने कमरे के भीतर बल्ली पर लटके किशोरी कंचन (13) के शव को नीचे उतार रखा था। पुलिस ने बताया कि कुल बहादुर का परिवार दस साल से यहां रहता है। कंचन के माता-पिता बृहस्पतिवार को अन्य दिनों की भांति काम पर गए थे। घटना के समय घर में कंचन का छह वर्षीय भाई भी था। उसने ही मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। बताते हैं कि किशोरी के गर्दन के पिछले हिस्से में भी निशान मिले हैं। हालांकि चौकी इंचार्ज संधू ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed