फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepal Linc Cenal in Banbasa

भारत-नेपाल लिंक नहर का परीक्षण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nepal Linc Cenal in Banbasa
भारत नेपाल लिंक नहर में पानी छोड़ते समय उपस्थित अधिकारी प्रसन्न मुद्रा में। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी ने सोमवार को टनकपुर बैराज से नवनिर्मित भारत-नेपाल लिंक नहर का परीक्षण कर प्रथम चरण में प्रस्तावित पानी छोड़ा। चंडीगढ़ से आए एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक (ईडी) सुरजीत कुमार संधू की मौजूदगी में लिंक नहर में पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

एनएचपीसी पावर स्टेशन के महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने बताया कि महाकाली संधि के तहत टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी देना तय था। इसके लिए भारत सरकार की पहल पर एनएचपीसी ने नेपाल को पानी देने के लिए करीब 70 करोड़ की लागत से अपनी भूमि पर लगभग 1.2 किमी लंबी नहर बनवाई है। इसमें सोमवार को पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि लिंक नहर में पहले चरण में समुद्र तल से 241.9 मीटर यानी 75 सेमी पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि लिंक नहर में परीक्षण के तौर पर चार चरणों में धीरे-धीरे पानी छोड़ा जाएगा। नेपाल में अभी नहर का निर्माण चल रहा है। वहां निर्माण पूरा होने के बाद ही लिंक नहर में टनकपुर बैराज से पानी की आपूर्ति लगातार हो सकेगी। इस मौके पर महाप्रबंधक ईएंडसी मदन लाल, वरिष्ठ प्रबंधक प्रकाश तिवारी, सहायक प्रबंधक जयवीर सिंह भंडारी, अखिलेश मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed