फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neither band played nor wedding, married in 17 minutes

न बैंड बजा, न बाराती, 17 मिनट में शादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Neither band played nor wedding, married in 17 minutes
विवाह बंधन में बंधते वर कमल चौहान और वधू रीतू। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। दिखावे और अनावश्यक खर्च से परहेज कर कमल और रीतू ने सूक्ष्म रूप से शादी की। न बैंड बजा न बराती आए। कबीर साहेब और गुरु प्रतिमा को साक्षी मानकर दोनों ने 17 मिनट में विवाह कर लिया। विवाह में दोनों पक्षों ने एक रुपया भी दहेज का लेनदेन नहीं किया। विवाह में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया गया।
विज्ञापन

किड़ई, दुग नाकुरी बागेश्वर निवासी कमल चौहान पुत्र इंद्र सिंह और पिथौरागढ़ निवासी रीतू पुत्री भगवान सिंह बसेड़ा ने बृहस्पतिवार को बिठौरिया, ऊंचापुल में खुशाल सिंह मेहता के घर में सादगी से विवाह किया। खुशाल सिंह दूल्हे के मामा हैं। दूल्हा दुल्हन ने किसी प्रकार के आभूषण भी नहीं पहने। कमल जलागम कपकोट में कार्यरत है। रीतू ने एमए की पढ़ाई पूरी की है। इस मौके पर इंद्र सिंह, लीला देवी, भगवान सिंह, हेमा देवी, खुशहाल सिंह, नूतन, भूपेंद्र सिंह, नवीन, जितेंद्र, सृष्टि, नीतू, आदित्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed