फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neelam selected in Senior Women's T-20 Board Trophy

Nainital News: सीनियर महिला टी-20 बोर्ड ट्रॉफी में नीलम का चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Neelam selected in Senior Women's T-20 Board Trophy
नीलम भारद्वाज
रामनगर (नैनीताल)। महाविद्यालय रामनगर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नीलम भारद्वाज का चयन बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 बोर्ड ट्रॉफी के लिए हुआ है। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लीग मैच नागपुर (महाराष्ट्र) में 19 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड को मणिपुर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गोवा, केरल से अपने मैच खेलने हैं। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर नीलम फिलहाल टीम के साथ हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी काशीपुर में प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा ले रही हैं। नीलम भारद्वाज उत्तराखंड की प्रतिभाशाली क्रिकेटर है और इससे पूर्व भी सीनियर और अंडर-19 में बोर्ड ट्रॉफी खेल चुकी हैं। नीलम के सीनियर टीम में चयन होने पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, प्रो. योगेश चंद्रा, अजय सिंह, डॉ डीएन जोशी, प्रकाश बिष्ट, रंजीत मटियानी ने शुभकामनाएं दीं। डीडी छिम्वाल कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट के गुर सीखने वाली नीलम को हेमा छिम्वाल, अतुल छिम्वाल, नीरज छिम्वाल, दीपक शर्मा, संजय पंत, नवीन जोशी, अरविंद चौधरी, मोहन बिष्ट, श्वेता माशीवाल, मानवेंद्र कडकोटी, फुटबॉल कोच जितेंद्र बिष्ट आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed