फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Needed 2 million, only 1 million won

जरूरत दो करोड़ की, मिले सिर्फ 19 लाख

Tue, 02 May 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Needed 2 million, only 1 million won
सांकेतिक चित्र

सुशीला तिवारी अस्पताल में दवाओं का जबरदस्त संकट है। शासन से भुगतान के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। उधार पर अस्पताल को दवाएं दे रही दवा कंपनियां नोटिस दे चुकी हैं और अब आंखें दिखा रही हैं।

विज्ञापन


दवा का बकाया अदा करने के लिए जरूरत दो करोड़ रुपये की है और मिले महज 19 लाख रुपये हैं। जबकि डीजल का बकाया चुकाने के लिए एक भी पैसा नहीं मिला है।

दवा कंपनियों ने एसटीएच को बिना पिछला भुगतान किए दवा देने से मना कर दिया था। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य और एसटीएच के एमएस के आग्रह पर कंपनियों दवाएं देती रहीं।
विज्ञापन


प्राचार्य ने मार्च अंत या अप्रैल में भुगतान का वादा किया था मगर भुगतान नहीं हो सका। दवा कंपनियों ने भुगतान को लेकर नोटिस भी भेजा था। कंपनियों का पिछले वर्ष से बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा कंपनियों का लगभग दो करोड़ रुपये का बकाया है। दूसरी ओर पेट्रोल पंप का भी लगभग आठ से दस लाख रुपये का बकाया हो गया है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हुए हैं। इसमें दवा के लिए लगभग 19 लाख रुपये मिले हैं, जबकि डीजल का बकाया चुकाने के लिए एक भी पैसा नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed