फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Necessary studies, but not larger than life

पढ़ाई जरूरी, पर जिंदगी से बड़ी तो नहीं

Thu, 02 Apr 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Thu, 02 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Necessary studies, but not larger than life
वीरपुर लच्छी गांव में करीब वह सब कुछ है, जो जरूरी होता है। करीब तीन किमी पर काशीपुर हाइवे, फसल नहीं सोना उगलते खेत, भरपूर पानी। शिक्षा को सरकारी स्कूल। पर करीब छह साल पहले लगे एक स्टोन क्रशर ने गांव की खुशियां छिन ली। यहां के बच्चे अब कखग नहीं बल्कि डंपरों से कैसे बचा जाए सीख रहे हैं। जब से गांव की नवीं की छात्रा आशा की मौत हुई है, तब से अधिकांश बच्चों का स्कूल जाना बंद पड़ा है। ग्रामीणों कहते हैं बाबू पढ़ाई जरूरी है, लेकिन जिंदगी से बड़ी तो नहीं। वहीं, स्कूल में ग्रामीणों की सुरक्षा को पीएसी ने डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पढ़कर कुछ बनने का सपना देख रही नवीं की छात्रा आशा के एक डंपर के चलते मौत हो गई। तब से गांव में भय बना हुआ है। आशा का भाई कमल सिंह कहते हैं कि सैकड़ों डंपर दिन-रात सड़क, गलियों को रौंद रहे हैं। इनसे पत्थर उछल कर गिरते रहते हैं, इसी से आशा की मौत हो गई। अब बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। सुनीता और फूलदेवी कहती हैं कि बच्चों की जान का खतरा है... कैसे स्कूल भेजे। चंदरी राम कहते है कि कुछ दिन तो माता-पिता अपने सुरक्षा में में जैसे तैसे स्कूल बच्चो को लाने और छोड़ने जाते थे, पर आशा की मौत ने हिम्मत तोड़ दी। स्कूल तो छोड़ो घर के पास ही डंपर दौड़ रहे हैं, बच्चो को आंगन तक भेजने में  खतरा लगता है। करीब एक महीने से अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं गए हैं, यह बच्चों की जिंदगी का सवाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed