फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NCC cadets commemorate the bravery of Operation Sindoor on its first anniversary.

Nainital News: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने किया शौर्य स्मरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets commemorate the bravery of Operation Sindoor on its first anniversary.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की 5 यूके नेवल सब यूनिट एनसीसी ने द हर्मिटेज में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जागरूकता एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कैडेट्स ने भारतीय सेना के शौर्य को याद किया। मुख्य अतिथि नैनीताल ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर कमोडोर रिची रंजन ने कहा कि सेना वैश्विक शांति और मानवीय सहायता में अग्रणी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना के अदम्य साहस का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल साह ने कैडेट्स को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सब लेफ्टिनेंट रीतेश साह ने इस अभियान को सशस्त्र बलों की रणनीतिक दक्षता का प्रतीक बताया। उन्होंने कैडेट्स से राष्ट्र सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर समूह गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed