द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 77 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा में एनसीसी निदेशालय से आये अपर महानिदेशक मेजर जनरल एसएस बहल ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट ज्योति टम्टा, थर्ड ऑफीसर कमलेश जोशी, कैडेट हिमानी रौतेला, कैडेट मनीष कुमार को कोरोना योद्धा के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। मेजर जनरल बहल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए योगदान का आह्वान किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर कमोडोर एसएस बल, कमान अधिकारी कर्नल मनीष मोदी, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनिल बोस, कैप्टन एचसी कबडवाल, लेफ्टिनेंट तरुण जैन, सूबेदार मेजर दीवान सिंह, सूबेदार कल्याण सिंह, मोहन कांडपाल आदि थे। इससे पूर्व कमांडर कमोडोर एसएस बल ने द्वाराहाट इंटर कॉलेज में एनसीसी लेफ्टिनेंट एचसी कबडवाल को पदोन्नति पर कैप्टन रैंक से अलंकृत किया गया।