फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Navy wrestlers are learning to screw the stakes of wrestling

नौसेना के पहलवान सीख रहे कुश्ती के दांव पेंच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Navy wrestlers are learning to screw the stakes of wrestling
भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कुश्ती का प्रशिक्षण करते पहलवान। विज्ञप्ति - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में इन दिनों नौसेना से जुड़े पहलवानों को ओलंपियन पहलवानों की ओर से कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में नामी ओलंपियन पहलवान कुलदीप सिंह, ओलंपियन संदीप तोमर और एशियन गेम्स के गोल्ड विजेता रवि दीक्षित नौसेना के पहलवानों को कुश्ती के दांव पेंच सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने पहलवानों को हाई एटिट्यूड में कुश्ती के लिए खासतौर पर तैयार करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया है। शिविर में रेसलिंग मैट पर इंडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही ऑक्सीजन के ज्यादा दबाव वाले क्षेत्रों और अलग-अलग मौसम में कुश्ती व स्कवैश के मुकाबलों के लिए नौसेना के खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें रियो ओलंपिक 2016 और एशियन गेम्स फेम के पहलवान कुलदीप सिंह मुख्य प्रशिक्षक है। वहीं स्क्वैश कोच सतीश कुमार और कुश्ती कोच सोकेंदर तोमर भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। छह सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में नौसेना की कुश्ती और स्क्वैश की टीमें शामिल हैं। इन दोनों टीमों में 50 खिलाड़ियों को एक साथ पहली बार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रियो ओलंपिक में शामिल और 2016 के एशिया चैंपियन पहलवान संदीप तोमर, एशियन गेम्स के स्क्वैश गोल्ड विजेता (2014) रवि दीक्षित, 2017 के एशियन गेम्स के सिल्वर विजेता नवीन, एशिया चैंपियन 2018 में गोल्ड मेडल सचिन रांथी, 2017 सिल्वर मेडल नवीन और ब्राउंज विजेता गौरव शर्मा, संजीत और विजय के साथ 2015 में सिल्वर विजेता विकास शिरकत कर रहे हैं।

साथ ही कुश्ती के प्रसिद्ध खिलाड़ी और अपने वर्गों के चैंपियन सुमित सोनू, अरुण कुमार, विश्व चैंपियनशिप में वर्ष 2018 सिल्वर विजेता विजय भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें कई पहलवान अनेक बार कुश्ती चैंपियन और विश्व सेना चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। प्रशिक्षण का शुभारंभ भारतीय नौसेना के खेल कंट्रोल बोर्ड के सचिव कैप्टन विजय कुमार और संयुक्त सचिव कमांडर मृदुल साह की मौजूदगी में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed