फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Natkhat Hathi celebrated the third birthday of Sawan

नटखट हाथी सावन का तीसरा जन्मदिन मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Natkhat Hathi celebrated the third birthday of Sawan
रामनगर कालागढ़ हाथी कैंप में सावन केक खाता हुआ। संवाद - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ स्थित हाथी कैंप में तीन वर्षीय हाथी सावन का जन्मदिन मनाया गया। तीसरे जन्मदिन पर 130 किलो का केक प्रशासन की ओर से बनाया गया। सावन के जन्मदिन पर आसपास के बच्चे भी हाथी कैंप में पहुंचे और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कालागढ़ स्थित हाथी कैंप में हथिनी ने दो अगस्त 2018 को एक नर बच्चे को जन्म दिया था। विभाग ने हाथी का नाम सावन रखा। सोमवार को सावन तीन साल का हो गया। उसका जन्मदिन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ हाथी कैंप में मनाया गया। सावन का जन्मदिन मनाने के लिए खास वस्तुओं से निर्मित केक बनाया गया। कॉर्बेट के निदेशक राहुल ने बताया कि सावन का स्वास्थ सामान्य है और इसकी ग्रोथ अच्छी हो रही है। पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा इसके स्वास्थ्य की निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे तैयार किया 130 किलो का केक
130 किलो वजनी केक को बनाने के लिए विभिन्न वस्तुओं का प्रयोग किया गया। इसमें पटेरा, गेहूं का भूसा, चरी घास, घास, केला, गुड़ और आटे के लड्डू आदि सामग्री शामिल हैं। इस मौके पर सावन की मां हथिनी कंचंभा की पूजा-अर्चना भी की गई। सावन ने अपनी सूंड़ से केक खाकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed