{"_id":"69c6eb467aa11e91a1079d0d","slug":"national-service-is-developed-among-ncc-youth-nainital-news-c-238-1-ntl1003-124132-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा करता है विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा करता है विकसित
Sat, 28 Mar 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल का दौरा किया। उन्होंने एनसीसी गतिविधियों का अवलोकन किया और भविष्य की दिशा तय की। ग्रुप कमांडर कमोडोर बल राजेश सिंह और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढैला ने उनका स्वागत किया। वाइस एडमिरल को एनसीसी की गतिविधियों, प्रशिक्षण प्रणाली और संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा विकसित करता है। नैनीताल मुख्यालय के तहत कार्यरत छह बटालियन इकाइयां युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देती हैं।
कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया और ड्रोन परीक्षण, शिप मॉडलिंग जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन किया। वाइस एडमिरल ने कैडेट्स की दक्षता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
ग्रुप कमांडर कमोडोर बल राजेश सिंह ने ड्रोन दीदी स्पर्धा आयोजित करने की योजना भी बताई जिसका उद्देश्य कैडेट्स को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देना है। यहां 77 बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के कमान अधिकारी कर्नल जितेश शर्मा, 24 गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पीवी कुलकर्णी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल की मुख्य सहायक जया नेगी, वरिष्ठ सहायक इसरार बक्श आदि मौजूद थे।