फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   National Games will start from January 28 in uttarakhand

28 जनवरी से होंगे राष्ट्रीय खेल: गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे

Mon, 23 Dec 2024 02:42 PM IST
हीरा मेहरा दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Dec 2024 02:42 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल के लिए प्रस्तावित स्थलों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन की खास बात है कि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को जागेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन
National Games will start from January 28 in uttarakhand
गोल्ज्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा प्रदेश उत्तराखंड को 24 वर्षों में पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। राष्ट्रीय खेल के लिए प्रस्तावित स्थलों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन की खास बात है कि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को जागेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन


28 जनवरी से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी से सात फरवरी तक सीमांत जिले पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। यहां बॉक्सिंग के आयोजन के लिए खेल विभाग और ओलंपिक संघ उत्साहित है। प्रतियोगिता को लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ और स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में तैयारियां जोरों पर हैं। अल्मोड़ा में 31 जनवरी से चार फरवरी तक योगासन प्रतियोगिता का भी आयोजन भी होना है। यहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को विश्वविख्यात जागेश्वर मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके अलावा नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में 29 जनवरी से राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
विज्ञापन


राफ्टिंग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी गोल्जयू और पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन भी करेंगे। टिहरी जिले में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक क्याकिंग प्रतियोगिता और तीन फरवरी से पांच फरवरी तक रोईंग प्रतियोगिता होनी है। नैनीताल जिले में नौ जनवरी से 11 फरवरी तक माउंटेन बाइकिंग का आयोजन होना है। खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी, कोच यहां मौजूद धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क, रास्ते सब होंगे चकाचक
सरकार राष्ट्रीय खेलों की भव्यता में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आयोजन स्थल से लेकर शहरों को चकाचक करने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए आयोजन वाले जिलों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ उन सड़कों को ठीक करने कार्य किया जा रहा है, जहां से खिलाड़ी गुजरेंगे।


उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल यहां के जिलों को नई पहचान दिलाएंगे। खिलाड़ी जिलों में मौजूद प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।
- राशिका सिद्दीकी, उप खेल निदेशक हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed