फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Narad Muni asked for Shri Hari's face, got the form of Hari

Nainital News: नारद मुनि ने मांगा श्री हरि मुख, मिला हरी का रूप

Mon, 03 Apr 2023 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Narad Muni asked for Shri Hari's face, got the form of Hari
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में रविवार को महिला कलाकारों ने भव्य रामलीला का मंचन किया। रामलीला के पहले दिन महिलाओं ने नारद मोह और रावण की वरदान लीला का मंचन किया। दर्शकों ने भी रामलीला के कलाकारों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दीप जलाकर किया। उन्होंने रामलीला मंचन के लिए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद जय जय गणपति..., श्री रामचंद्र कृपालु भजमन...भजन से देवताओं का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन मंचन में नारद मुनि ने विष्णु भगवान के पास जाकर विश्वमाेहिनी के स्वयंवर के लिए श्री हरि मुख की कामना की जिस पर विष्णु भगवान ने उन्हें हरी (वानर) रूप दिखाया गया। इसके बाद रावण जन्म और वरदान की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला ताेलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, नवीन भट्ट, अल्का जीना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, आदर्श रामलीला कमेटी पीलीकोठी के अध्यक्ष विशंभर कांडपाल, शांति जीना, यशोदा रावत, मंजू बनकोटी, प्रेमा ब्रजवासी आदि रहीं।

तीन सगी बहन बनीं लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न
हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला में तीन सगी बहन राम के भाइयों के किरदार में नजर आएंगी। इनमें लक्षिता लक्ष्मण, दिव्यांशी भरत और सिद्धि शत्रुघ्न का किरदार निभा रही हैं।


श्रीराम जन्म मंचन में चार बच्चियां निभाएंगी किरदार
हल्द्वानी। श्रीराम जन्म के मंचन के लिए महिला रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के किरदार में एक साल से छोटी बालिकाओं को भी दिखाया जाएगा। ऊंचापुल क्षेत्र निवासी चारों बालिकाएं पहली बार रामलीला मंचन में मुख्य किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed