{"_id":"55057ffb7f888f78ab31eb57ce674714","slug":"nanny-abstract-issue-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में गरमाया नानीसार का मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में गरमाया नानीसार का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानीसार में लंबे समय से चल रहे विरोध का मुद्दा अब रामनगर में भी गरमाने लगा है। पीसी तिवारी व रेखा धस्माना पर जानलेवा हमला करने वाले जिंदल समूह के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विभिन्न जन संगठनों ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
शहीद पार्क लखनपुर से जुलूस की शक्ल में सामाजिक, राजनैतिक, जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। पुरानी तहसील में हुई सभा में उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने हरीश रावत सरकार को माफिया सरकार बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पीसी तिवारी, रेखा धस्माना पर सरकार व प्रशासन के संरक्षण में हमला हुआ है। इसके बावजूद 11 लोगों को जेल में बंद कर दिया गया। जो पूर्णत: गलत है। वक्ताओं ने जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी करने तथा जेल में बंद निर्दोषों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विरोध मार्च में मनमोहन अग्रवाल, सुमित्रा बिष्ट, मनिंदर सिंह सेठी, सुरेंद्र प्रसाद भदौला, किशन, लालमणि, भगवती पंत, मोहन चंद्र गयाल, चंदू लाल मैदोलिया, मुनीष कुमार, पंकज कुमार, प्रताप सिंह, महेश जोशी, ललिता रावत, कैसर, गोपाल असनोड़ा आदि उपस्थित थे।