{"_id":"68228902426a535a3ecaf2ecb060cd2a","slug":"nanda-rajjat-staged-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा राजजात यात्रा का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा राजजात यात्रा का मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जिला अल्मोड़ा के भिकियासैंण निवासी भरत सिंह ने रविवार को मल्लीताल स्थित बीएम साह पार्क में उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित नंदा राजजात का मंचन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी अजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आगे की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजजात या नंदा का अर्थ है राज राजेश्वरी नंदा देवी की यात्रा। भरत सिंह ने कहा कि नंदा राजजात के आयोजन की परंपरा काफी पुरानी है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से यह कार्यक्रम मंचीय प्रदर्शन प्रोडेक्शन आर्ट्स स्कीम के तहत किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड के पौराणिक कार्यक्रम नंदा राजजात के माध्यम से नैतिकता और मानवता पर आधारित प्रेरणादायी रीति रिवाजों, प्रेरणाओं व परंपराओं की झांकी का भव्य प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत हेमा बिष्ट, कामना बिष्ट व अर्चना ने गणेश वंदना से की। उसके बाद जै बोला जय भगोती नंदा, ऊंचा कैलाश की जय से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर वरिष्ठ कलाकार किशन लाल, नीतेश, राजेश, हिमांशु, कविता, दीया, मंजू, रीना, चंदन मेहरा, कुलदीप ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज हर्ष, इदरीस मलिक, कवल मलिक, पवन कुमार, मुकेश धस्माना, मदन मेहरा, गंगोत्री बिष्ट, भगवती टम्टा, जय सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन