फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nanda Devi Festival: Nainital will be Nandamay from 11

नंदा देवी महोत्सव : 11 से नंदामय होगा नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Festival: Nainital will be Nandamay from 11
नैनीताल। 11 सितंबर से नैनीताल का वातावरण पूरी तरह से नंदामय नजर आएगा। राम सेवक सभा ने नंदा देवी महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सात दिनों तक चलने वाले धार्मिक आयोजनों को भी अंतिम रूप दे दिया है। महोत्सव के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। भक्त माता के दर्शन तो कर सकेंगे लेकिन माता नंदा सुनंदा के डोले (झांकी) को नगर भ्रमण नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री राम सेवक सभा महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि यह दूसरी बार है कि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से नहीं हो रहा है। महोत्सव के दौरान मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग अलग द्वार होंगे। मंदिर परिसर में पंडितों की ओर से कराए जाने वाला पाठ भी प्रतिबंधित रहेगा। नगर में न तो डोला निकाला जाएगा और न ही भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएसए पार्किंग और मंदिर गेट के पास भव्य गेट बनाए जाएंगे। श्रद्धालु घर बैठे धार्मिक अनुष्ठान देख सकें इसके लिए सीधा प्रसारण होगा। साथ ही पंत पार्क, श्रीराम सेवक सभा, तल्लीताल और माल रोड समेत पांच जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से सिर्फ चार छोलिया दलों को आमंत्रित किया गया है। पत्रकार वार्ता में सभा अध्यक्ष मनोज साह, विमल चौधरी, प्रो. ललित तिवारी, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी मंटू, किशन नेगी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

यह हैं महोत्सव के कार्यक्रम
- 11 सितंबर को पूजा-अर्चना के बाद दल कदली वृक्ष लेने सड़ियाताल जाएगा।
- 12 सितंबर को दल कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंचेगा और तल्लीताल स्थित वैष्णो देवी मंदिर और सूखाताल में पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्ष नयना देवी मंदिर लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 13 सितंबर को मूर्ति निर्माण होगा।
- 14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा और पूजन, पंच आरती के बाद भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाएंगी, रात्रि देवी पूजन और देवी भोग
- 15 सितंबर को प्रात: पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, कन्या पूजन, पंच आरती, रात्रि दवी पूजन व देवी भोग
- 16 सितंबर को प्रात: पूजन, सुंदरकांड व नंदा चा लीसा पाठ, पंच आरती, रात्रि देवी पूजन और देवी भोग
- 17 सितंबर प्रात: पूजन, देवी पूजन एवं भोग, मूर्ति विसर्जन (मां नयना देवी मंदिर परिसर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed