{"_id":"688fb0a4712b8d899f00f3d4","slug":"nanda-devi-fair-will-be-held-from-28-august-to-3-september-haldwani-news-c-232-1-ha11012-131813-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 28 अगस्त से तीन सितंबर को होगा नंदा देवी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 28 अगस्त से तीन सितंबर को होगा नंदा देवी मेला
Mon, 04 Aug 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक नंदा देवी मेला इस वर्ष 28 अगस्त से तीन सितंबर तक ऐतिहासिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर नंदा देवी मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम के पार्षदों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया।
रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोज वर्मा ने कहा कि नंदा देवी मेला 209 वर्षों की परंपरा को संजोए हुए है। उन्होंने लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले के समय विस्तार की मांग की है। इसके तहत एडम्स इंटर कॉलेज और मल्ला महल परिसर में भी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
मेयर अजय वर्मा ने आश्वासन दिया कि नगर निगम पहली बार इस मेले के आयोजन में पूर्ण रूप से भागीदारी करेगा। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों से अधिक से अधिक जनता को जोड़ें। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री से भी सहयोग की बात की जा रही है, ताकि इस मेले को राज्य स्तरीय पहचान और समर्थन मिल सके।
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि बुजुर्गों को मेले तक लाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मेले हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उपपा के पीसी तिवारी ने कहा कि नंदा देवी मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा और उपाध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि मेला धार्मिक के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देता है। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि मेला पहले ही राजकीय मेला घोषित किया जा चुका है। अब जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इसके भव्य आयोजन के लिए रणनीति तैयार करे। कार्यक्रम संयोजक तारा जोशी ने कहा कि मेले में बच्चों के नृत्य, गायन, झोड़ा, चांचरी, और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। प्रत्येक वार्ड से कम से कम एक सांस्कृतिक टीम शामिल करने का आग्रह किया। त्रिलोचन जोशी ने सुझाव दिया कि मेला आमंत्रण को एक शोभायात्रा का रूप दिया जाए, जिससे नगर में उत्सव का वातावरण और अधिक जीवंत हो। पार्षद अमित साह मोनू ने मांग रखी कि विसर्जन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाए। इस मौके पर दीप लाल साह, दिनेश गोयल, अनूप साह, अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, मनोज सनवाल, तारा जोशी, हरीश कनवाल, कपिल मल्होत्रा सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य, जगत तिवारी, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।