फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   naman joshi of champawat made a world record

चंपावत के नमन जोशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
naman joshi of champawat made a world record
चंपावत। जिला मुख्यालय निवासी नमन जोशी ने सबसे कम उम्र में हिंदी उपन्यास लिखने का पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से उन्हें यंगेस्ट ऑथर ऑफ हिंदी नावेल (हिंदी उपन्यास का सबसे युवा लेखक) खिताब से नवाजा गया है। उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल मिला है।
विज्ञापन

वर्तमान में नमन जोशी की उम्र करीब 20 साल है। यह सम्मान उन्हें 2016 में 14 वर्ष, आठ माह की उम्र में हिंदी उपन्यास मेड एलियन लिखने के लिए मिला है। संस्था ने नमन जोशी के नाम पर सबसे युवा हिंदी उपन्यासकार का शीर्षक पंजीकृत किया।
विज्ञापन

नमन जोशी ने बताया कि इस रिकॉर्ड को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भी अपनी पुस्तक में दर्ज कर लिया है। नमन ने जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में पढ़ाई के दौरान 2016 में मेड एलियन उपन्यास लिखकर सनसनी मचा दी थी। उनकी उपलब्धि पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक लिख चुके हैं तीन उपन्यास
चंपावत। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे नमन अब तक तीन उपन्यास लिख चुके हैं। नमन ने मेड एलियन के अलावा ‘खौफ जब गली बदल ले’ और ‘जिंदगी तनहा सी चाहिए’ हिंदी उपन्यास भी लिखा है। नमन सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों में कहानी वाले बाबा के नाम से भी लोकप्रिय हैं।

उत्तराखंड बाल विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं नमन
चंपावत। जिले के उभरते युवा उपन्यासकार नमन जोशी वर्तमान में उत्तराखंड बाल विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं। हालांकि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन कोविड के कारण नई बाल विधानसभा का गठन न होने से विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व अभी भी उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed