फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's young runner Akesh completes 161km 'The Border' ultramarathon

Nainital News: नैनीताल के युवा धावक एकेश ने पूरी की 161 किमी ‘द बॉर्डर’ अल्ट्रामैराथन

Mon, 08 Dec 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 08 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nainital's young runner Akesh completes 161km 'The Border' ultramarathon
नैनीताल के एकेश तिवारी।स्रोत धावक
नैनीताल। नैनीताल के युवा उद्यमी और धावक एकेश तिवारी ने एक बार फिर प्रबल इच्छाशक्ति का प्रदर्शन कर 6 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित 100 मील (161 किमी) की अल्ट्रामैराथन ‘द बॉर्डर’ को मात्र 23 घंटे 29 मिनट में पूरा कर दिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने इस अत्यधिक कठिन दौड़ को दूसरी बार सफलतापूर्वक पूरा किया है। ‘द बॉर्डर’ अल्ट्रामैराथन प्रति वर्ष द हेल रेस संगठन की ओर से 1971 के ऐतिहासिक लोंगेवाला युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की जाती है। इस बार इस दौड़ में देशभर से 1200 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। नवंबर में ही एकेश ने आदि कैलाश परिक्रमा 60 किमी रन को भी सफलतापूर्वक पूरा किया था। अल्ट्रामैराथन के बारे में एकेश ने कहा कि ये दौड़ें सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक चुनौतियों का भी कठिन इम्तिहान होती हैं। इनसे गुजरकर इंसान अपनी सीमाओं को पहचानता और उनसे आगे बढ़ना सीखता है। उत्तराखंड के युवा एथलीटों के लिए एकेश ने संदेश दिया है कि पहाड़ के नौजवान खुद पर विश्वास कर अपनी सीमाओं को चुनौती दें और असंभव को संभव बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed