फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's temperature increased by 17 degrees in 11 days

Nainital News: 11 दिन में 17 डिग्री बढ़ गया नैनीताल का तापमान

Sun, 16 Apr 2023 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 16 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Nainital's temperature increased by 17 degrees in 11 days
नैनीताल। नैनीताल का मौसम कब पलटी मार ले किसी को पता नहीं। आसमान में बादल छाए तो यहां ठंड होने लगती है और धूप खिली रहे तो तापमान का पारा ऊपर सरकने लगता है। बीते पंद्रह दिनों में यहां ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है। कुछ दिन पहले तक नैनीताल में जो लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे थे, वही लोग अब दोपहर में यहां टी-शर्ट और कमीज में नजर आने लगे हैं। कारोबारी भी अब अपनी दुकानों में ऊनी कपड़ों के स्थान पर अब हल्के फुल्के कपड़े सजाने लगे हैं।
विज्ञापन

मार्च के महीने में शहर में काफी ठंड थी और तब लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट, टोपी और मफलर का उपयोग कर रहे थे, लेकिन मार्च का महीना खत्म होते ही यहां लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में खासी गर्मी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नगर में सुबह से दोपहर बाद तक चटख धूप खिल रही है जिसके चलते दोपहर में खासी गर्मी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण यहां शीतल पेय, बोतलबंद पानी और आइस्क्रीम का कारोबार भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर में बीते 11 दिनों में तापमान में 17 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि हुई है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि आठ अप्रैल के बाद से शुरू हुई है।



सुबह शाम ठंड बरकरार
नैनीताल। शहर में दोपहर में भले ही गर्मी महसूस हो रही है लेकिन सुबह शाम अभी ठंड बरकरार है। जो लोग दिन में कमीज और टी शर्ट में घूमते नजर आते हैं शाम होते होते वह भी स्वेटर व जैकेट निकाल ही लेते हैं।


नैनीताल का एक पखवाड़े का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस )

31 मार्च 16 7
01 अप्रैल 11 6
02 अप्रैल 11 7
03 अप्रैल 13 9
04 अप्रैल 15 8
05 अप्रैल 15 8
06 अप्रैल 16 9
07 अप्रैल 16 8
08 अप्रैल 16 9
09 अप्रैल 22 12
10 अप्रैल 21 10
11 अप्रैल 22 11
12 अप्रैल 23 13
13 अप्रैल 23 13
14 अप्रैल 24 13
15 अप्रैल 26 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed