{"_id":"6a19e7b821fb1ba68708d3bc","slug":"nainital-witnesses-heavy-tourist-rush-after-eid-traffic-smooth-nainital-news-c-238-1-shld1020-126455-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ईद के बाद नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़, यातायात सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ईद के बाद नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़, यातायात सुचारु
Sat, 30 May 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 30 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ईद की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रही। शहर की सड़कों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नैनीझील में नौकायन के लिए लंबी कतारें देखी गईं। होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय कारोबारियों के यहां भी अच्छी भीड़ रही। पुलिस प्रशासन ने वीकेंड और छुट्टियों के चलते पहले से ही यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी थी। बाहरी जनपदों से आने वाले दोपहिया वाहनों पर रोक लगाए जाने का असर भी साफ दिखाई दिया। अन्य दिनों की तुलना में शहर में यातायात अपेक्षाकृत व्यवस्थित रहा और लंबे जाम की स्थिति नहीं बनी। पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के जरिये पर्यटकों को शहर भेजा गया।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटन सीजन और वीकेंड को देखते हुए विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। बाहरी दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध और डायवर्जन व्यवस्था से यातायात सुचारु बना हुआ है। उन्होंने पर्यटकों से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।