{"_id":"659d29687ec683b7410c4057","slug":"nainital-weather-there-may-be-snowfall-along-with-light-rain-in-high-altitude-places-in-uttarakhand-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ये मौसम को हुआ क्या है, ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ये मौसम को हुआ क्या है, ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी
Tue, 09 Jan 2024 04:40 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:40 PM IST
सार
उत्तराखंड में मौसम बदलने को तैयार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा छंटेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
छाया कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश भर में मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी होने से ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
वहीं, हल्द्वानी शहर में कोहरा लगातार मुश्किलें बढ़ा रहा है। सोमवार को सुबह और शाम शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिन में धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं। शाम को अचानक घना कोहरा छा गया। इस बीच दृश्यता भी 10 से 15 मीटर के बीच रही जिसमें वाहन चलाने में लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
रामपुर रोड, कमलुवागांजा, बरेली रोड, तीन पानी आदि जगहों पर शाम से घना कोहरा लगा। राज्य मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। ठंड अभी बरकरार रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- घर से लापता फौजी की पत्नी: तीन बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर 20 साल के लड़के से हुआ प्यार, यूपी में मिली
आज नहीं चलेंगी दो ट्रेन
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15036) और रामनगर रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस (25036) मंगलवार को निरस्त रहेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे से ट्रेन चालकों को होने वाली कठिनाई को देखते हुए ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
पहाड़ से ज्यादा गिरा तराई का पारा
तराई में कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को रुद्रपुर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नैनीताल का न्यूनतम तापमान आठ और पिथौरागढ़ का 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और रात में घना कोहरा यातायात को प्रभावित कर रहा है। पंतनगर में लगातार 12वें दिन मौसम की मार फ्लाइट पर पड़ी रही और संचालन बंद रहा।