फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital tops in the target of giving loan on grant

अनुदान पर ऋण देने के लक्ष्य में नैनीताल अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nainital tops in the target of giving loan on grant
गढ़वाल और कुमाऊं के ध्यानार्थ
विज्ञापन

अनुदान पर ऋण देने के लक्ष्य में नैनीताल अव्वल
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के तहत मिलेंगे 50 हजार रुपये, टिहरी जिला फिसड्डी
छोटे उद्यमी और व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार दे रही अनुदान पर ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो (एमएसवाई) के तहत अति सूक्ष्म स्वरोजगार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अनुदान पर 50 हजार के ऋण देने के लक्ष्य में प्रदेश में नैनीताल जिला सबसे अव्वल है। नैनीताल जिले को शासन से 1200 का लक्ष्य मिला है, जिसमें नैनीताल ने अभी तक 778 आवेदन बैंकों को भेज दिए हैं, जबकि टिहरी जिले 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष में सिर्फ साथ ही आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 50 हजार रुपये का ऋण अनुदान राशि पर उपलब्ध कराया जाएगा।
-
तीन श्रेणियों में मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के तहत लाभार्थियों को बैंकों से अनुदान पर अति सूक्ष्म उद्योग खोलने के लिए 50 हजार रुपये तक का ऋण बिना गारंटर के उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें शासन की ओर से तीन श्रेणियां रखी गई हैं, जिसमें 20 हजार, 15 हजार और 12 हजार 500 का अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-
आवेदनों में नैनीताल आगे
-
जिला लक्ष्य बैंकों को भेजे आवेदन
नैनीताल 1200 778
अल्मोड़ा 1000 82
बागेश्वर 800 171
चंपावत 800 113
चमोली 1000 26
देहरादून 1400 48
हरिद्वार 1400 391
पौड़ी 1200 140
पिथौरागढ़ 1000 13
रुद्रप्रयाग 800 19
टिहरी 1000 7
ऊधमसिंह नगर 1400 528
उत्तरकाशी 1000 582
कोट
- नैनीताल जिला प्रदेश भर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के तहत अति सूक्ष्म उद्योग के लिए मिलने वाले 50 हजार के अनुदान ऋण पर लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन भेजने में अव्वल है। बैंकों के माध्यम से जल्द लाभार्थियों को बिना गारंटर के अनुदान पर ऋण दिया जाएगा। ताकि लोग स्वरोजगार शुरू कर सके। - डॉ. संदीप तिवारी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed