{"_id":"682a3338ec078895ea01b50b","slug":"nainital-taekwondo-club-won-18-medals-nainital-news-c-238-1-shld1023-114760-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल ताइक्वांडो क्लब ने 18 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल ताइक्वांडो क्लब ने 18 पदक जीते
Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों का किया शानदार प्
नैनीताल। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न भार वर्गों में 18 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में आदिश्री कार्की, लक्ष्य अधिकारी व अहान शर्मा ने स्वर्ण पदक, विशाखा राजपूत, दीपिका, देशना मिश्रा, श्रेया रौतेला, सिद्धार्थ सिंह व प्रियांशु आर्या ने रजत जीता।
इसके अलावा कृतज्ञ धामी, सागर अधिकारी, आरव शर्मा, याचना टम्टा, प्रियांशी टम्टा, दीपा गिरी, तथास्तु, अनहद सिद्धू व प्रकाश ने कांस्य पदक जीता। क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब 600 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रशिक्षक विनोद कुमार वैद्य, भूमिका बनवाल, क्लब के संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, छावनी बोर्ड के सीईओ वरुण कुमार, सुनील सिंह आदि ने खुशी व्यक्त की है। संवाद