{"_id":"65bb238268c3549c73011a5f","slug":"nainital-snowfall-first-snowfall-of-the-season-in-nainital-2024-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital Snowfall: इंतजार खत्म, नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे; देखिए पांच तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Snowfall: इंतजार खत्म, नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे; देखिए पांच तस्वीरें
Thu, 01 Feb 2024 10:22 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:22 AM IST
सार
पहाड़ों का मौसम अब तेजी से बदल रहा है। यहां ठंड बढ़ने के साथ अब बर्फबारी भी शुरू हो गई है। नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। नैनीताल में बर्फबारी से सिर्फ पर्यटक ही नहीं पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कुमाऊं में आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कुमाऊं के सभी जिलों में बारिश तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बुधवार रातभर बूंदाबांदी भी देखने को मिली। वहीं, नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी
नैनीताल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साल की पहली बर्फबारी हो चुकी है। बुधवार देर रात मौसम खराब होने व हल्की बारिश होने के बाद नैनीताल के नैनापीक क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह से ही हल्की बर्फबारी हो रही है। हांलाकि शहर से पहाड़ी की एक ओर ही पेड़ों पर हल्की बर्फ दिखाई दे रही है। लेकिन नैनापीक क्षेत्र में बर्फबारी साफ देखी जा सकती है। नैनापीक में बर्फबारी देख स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। देर शाम तक शहर में भी हल्की बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नैनीताल में सुबह से रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है।

पहाड़ों में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत में बारिश
चंपावत जिले में रात से जारी बारिश से ठंड में और भी अधिक इजाफा हो गया है। बुधवार देर रात मौसम ने करवट बदली और रात से अब तक आठ एमएम बारिश हुई है। बारिश से जहां पेड़ पौधों को नया जीवन मिला है तो जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आई। चंपावत आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में आठ, बनबसा में सात, लोहाघाट में एक और पाटी दो एमएम बारिश हुई है। नवंबर और दिसंबर 2023 में चंपावत जिले में दो एमएम बारिश हुई थी।

पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी
पिथौरागढ़ जिले में बुधवार रात से ही विभिन्न हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी में भी बर्फाबरी हुई है। बर्फबारी के चलते थल - मुनस्यारी मोटर मार्ग कालामुनी में बंद हो गया है। हल्द्वानी, थल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन वाया जौलजीबी जा रहे हैं। हल्की बूंदाबांदी जारी है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, बागेश्वर जिले में रात से बारिश हो रही है। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। पिंडर घाटी के खाती, बोरबलडा, कुंवारी, चिल्ठा, कर्मी गांव की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। बारिश और हिमपात से ठंड बढ़ गई है।