{"_id":"a116b011dfa346c7d7582b50e83abfa0","slug":"nainital-snow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से लकदक हुई नैनीताल की पहाड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से लकदक हुई नैनीताल की पहाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में बृहस्पतिवार को मौसम का तीसरा हिमपात हुआ। सुबह से ही नगर में बारिश हो रही थी। दोपहर बाद ऊंचाई वाले इलाकों स्नोव्यू, किलबरी, नैनापीक, बिड़ला क्षेत्र, अयारपाटा, हिमालय दर्शन और आसपास बर्फबारी शुरू हो गई। शाम सात बजे तक डेढ़ से तीन इंच तक बर्फ गिर चुकी थी। देर रात तक शहर में हल्की बारिश जारी थी।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने देर रात और बर्फ गिरने की संभावना जताई है। बारिश और बर्फ से नैनीताल में ठंड काफी बढ़ गई है। इधर, बर्फबारी के चलते आसपास के क्षेत्रों से काफी पर्यटक नैनीताल पहुंचने लगे थे। इससे पहले 14 दिसंबर 2014 और 14 जनवरी 2015 को बर्फबारी हो चुकी है।
विज्ञापन
जनवरी में यह मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। सभी पहाड़ियों के अलावा पेड़, मकान और गाड़ियां बर्फ से लकदक हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब तक पर्वतीय क्षेत्रों में 10 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन