फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's instruments make crazy: Ronit

नैनीताल की वादियां बना देती हैं दीवाना : रोनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nainital's instruments make crazy: Ronit
नैनीताल के सेंट जोजफ स्कूल के प्रधानाचार्य हेक्टर पिंटो के साथ अभिनेता रोनित रॉय। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यहां के खूबसूरत पहाड़, झीलें, मंदिर और चारों ओर फैली हरियाली दीवाना बना देती हैं। यह बात अभिनेता रोनित रॉय ने सेंट जोजफ कॉलेज के प्रधानाचार्य हेक्टर पिंटो से कही।
विज्ञापन

वेब सीरीज कैंडी की शूटिंग के लिए अभिनेता रोनित रॉय नैनीताल पहुंच चुके हैं। शहर के प्रतिष्ठित सेंट जोसफ कॉलेज में फिल्म के दृश्य फिल्माएं जा रहे हैं। इस कैंडी में मुख्य किरदारों में अभिनेता रोनित रॉय और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा हैं। प्रधानाचार्य हेक्टर पिंटो के अनुसार अभिनेता रॉय ने बताया कि नैनीताल की पहचान ही यहां का शांत वातावरण और खूबसूरत वादियां हैं, जो अपनी ओर आकर्षित करती हैं। फिल्म के बारे में बताया कि उनका किरदार एक टीचर का है, लेकिन इससे गुमराह मत होइए, क्योंकि इसमें किरदारों की कई परतें हैं, ये बेहद जटिल है और इन्हें कई सारी चीजों से जूझते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा वेब सीरीज कैंडी में मनु ऋषि चड्ढा और नकुल सहदेव आदि कलाकार भी हैं। इस सीरीज की शूटिंग करीब डेढ़ माह तक चलेगी।
विज्ञापन

वेब सीरीज की लाइन प्रोडक्शन कंपनी इंप्रेशंस के मयंक तिवारी ने बताया कि शूटिंग नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज, रैमजे अस्पताल, मॉल रोड सहित पास के भीमताल, भवाली, सातताल आदि जगहों में होगी। सीरीज में स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया जा रहा है। साथ ही शूटिंग के लिए कई संसाधन स्थानीय स्तर पर ही जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed